Thursday, 24 September 2015

एडॉल्फ हिटलर की जीवन कहानी-आत्मकथा – Adolf Hitler life story in Hindi


सर्वविदित है कि कोई भी इंसान बुरा नहीं होता, बुराई इंसान की सोच के आधार पर ही विकसित होती है। विश्व मानवता के शत्रु कहे जाने वाले हिटलर में यदि अवगुण थे, तो ध्यान रहे, यह उसकी विश्व-विजेता बनने की महत्त्वाकांक्षा थी। साथ ही उसकी राष्ट्रवादी मनोवृत्ति को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।

अडोल्फ हिटलर का जन्म आस्ट्रिया में 20 अप्रैल 1889 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लिंज नामक स्थान पर हुई। पिता की मृत्यु के पश्चात् 17 वर्ष की अवस्था में वे वियना गए। कला विद्यालय में प्रविष्ट होने में असफल होकर वे पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर अपना निर्वाह करने लगे। इसी समय से वे साम्यवादियों और यहूदियों से घृणा करने लगे। जब प्रथम विश्वयुद्ध प्रारंभ हुआ तो वे सेना में भर्ती हो गए औरफ्रांस में कई लड़ाइयों में उन्होंने भाग लिया। 1918 ई. में युद्ध में घायल होने के कारण वे अस्पताल में रहे। जर्मनी की पराजय का उनको बहुत दु:ख हुआ।

प्रथम विश्व युद्ध के फैलने पर, एडॉल्फ हिटलर जर्मन सेना में सेवा करने के लिए आवेदन किया. उसने आयरन क्रॉस प्रथम श्रेणी में और ब्लैक वुंड पदक प्राप्त कर के, वीरता के लिए सम्मानित किया गया. एडॉल्फ हिटलर की युद्ध के प्रयासों के पतन से अधिक कड़वा हो गया. प्रथम विश्व युद्ध के बाद, हिटलर के मनिच में लौटे और एक खुफिया अधिकारी के रूप में सेना के लिए काम करना जारी रखा. हिटलर की कटु बीयर हॉल भाषणों के नियमित रूप से दर्शकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया. एडॉल्फ हिटलर ने घोषणा की है कि, राष्ट्रीय क्रांति एक नई सरकार के गठन शुरू कर दिया गया.

जर्मनी में ग्रेट डिप्रेशन हिटलर के लिए एक राजनैतिक अवसर प्रदान किया. चुनाव जर्मन राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में हिटलर की स्थापना की. 1938 में हिटलर, कई अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ, म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर किए.

29 अप्रैल 1945 को, एडॉल्फ हिटलर ने अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी कर ली. दुश्मन के सैनिकों के हाथों में पड़ने के डर से हिटलर और ब्राउन 30 अप्रैल 1945 को, उनकी शादी के बाद आत्महत्या कर ली. उनके शरीर जला दिया गया. बगीचे के पीछे जहां रैह दफ़्तर, बमबारी से किया गया. हिटलर की हार यूरोपीय जर्मनी का प्रभुत्व इतिहास अंत हो गया और फासीवाद की हार के एक चरण का अंत हो गया. एक नई वैचारिक विश्व संघर्ष, शीत युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उभरा है.

हिटलर के बारे में जानिये चौंकाने वाला खुलासा



अडोल्‍फ हिटलर उन चर्चित लोगों में से एक है, जिन्‍हें लाखों-करोड़ों यहूदियों की मौत का दोषी बताया गया था। हिटलर बीसवीं सदी के सर्वाधिक चर्चित या फिर कहें सर्वाधिक घृणित व्यक्तियों में से एक हैं। हिटलर के बारे में जितना भी पढ़ो कम ही लगता है। हिटलर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी तो हर किसी को होगी लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो आपको चौंका देगी। जी हां, हिटलर को आप एक प्रसिद्ध राजनेता एवं तानाशाह के रूप में जानते हैं, मगर वह सब स्‍कूल में पढ़ाई गई इताहस कि कक्षा में था। पर यहां हम आपको हिटलर के बारे में कुछ ऐसी हैरत करने वाली बातें बताएंगे जिसे ना तो आपने किसी हिस्‍ट्री की किताब में पढ़ी होगी और ना ही कभी किसी से सुनी होगी। तो आइये जानते हैं हिटलर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा- हिटलर के बारे में जाने चौंकाने वाला खुलासा 




1. यहूदियों पर इतना अत्‍याचार करने के बाद हिटलर का पहला प्‍यार एक यहूदी लड़की ही थी। मगर हिटलर के पास उस समय इतनी भी हिम्‍मत नहीं थी कि वह उस लड़की से अपने प्‍यार का इजहार कर सकता।

 2. हिटलर पेट फूलने की समस्या से ग्रस्त था। इसके लिए वह 28 तरीके की दवाइयां लेता था। इतना ही नहीं, वह 80 तरह की नशीली दवाओं (ड्रग्स) का लती भी था। इनमें, बैल का वीर्य, चूहे मारने वाली दवाई और मॉर्फिन हिटलर को अत्यधिक पसंद थी। 

3. आधुनिक इतिहास में पहली बार हिटलर वह पहला इंसान था जिसने धूम्रपान विरोधी अभियान का आगाज किया।

 4. हिटलर की जिंदगी का वह दिन सबसे खुशी भरा था जब, सन 1938 में टाइम्‍स मैगजीन ने हिटलर को "दा मैन ऑफ दा ईयर" का टाइटल दिया था। 

5. बताया जाता है कि हिटलर के पास सिर्फ एक ही अंडकोष था इसलिये वह कभी पिता नहीं बन पाया। 

6. हिटलर ने भले ही कितने लोगों के खून बहाए हों, लेकिन वह शुद्ध रूप से शाकाहारी था। इतना ही नहीं, उसने पशु क्रूरता के खिलाफ एक कानून भी बनाया था। 



No comments:

Post a Comment

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान - परिचय राजधानी - शिमला  मुख्यमन्त्री - वीरभद्र सिंह  राज्यपाल - आचार्य देव व्रत  कुल क्षेत्रफल - 55,...